upcoming 7 seater Renault-nissan SUV

Renault-Nissan की आने वाली 7-सीटर SUV अपने दमदार डिजाइन, बड़े केबिन और आधुनिक फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इस SUV में 7-सीटर के साथ 6-सीटर का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें टर्बो पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन जैसे विकल्प दिए जा सकते हैं। SUV में आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर स्पेस और नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम इसके डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, इंजन,कीमत और लॉन्च डेट के बारे में बात करेंग

Renault Nissan 7 seater

Renault-nissan Interior & Features

Renault-Nissan की आने वाली 7-सीटर SUV में 7-सीटर के साथ 6-सीटर सीटिंग का विकल्प भी देखने को मिल सकता है। 7-सीटर वेरिएंट में 2+3+2 सीटिंग लेआउट दिया जा सकता है, जबकि 6-सीटर वेरिएंट में दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिल सकती हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा आराम और बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है।

कार में डुअल स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल होगा। दोनों स्क्रीन इसके इंटीरियर को मॉडर्न और प्रीमियम लुक दे सकती हैं। इसके अलावा आराम के लिए पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Renault-Nissan  Front Profile

के फ्रंट में मजबूत और बॉक्सी डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें शार्प लाइन्स के साथ बड़ी फ्रंट ग्रिल और Y-शेप डिजाइन वाली LED DRLs दी जा सकती हैं। ब्लैक डिजाइन वाली LED DRLs इसके फ्रंट लुक को और ज्यादा दमदार बना सकती हैं।

Renault-Nissan Side Profile

साइड से यह SUV लंबी और मजबूत दिखाई दे सकती है। इसमें चौड़े व्हील आर्च, मोटी बॉडी क्लैडिंग और पीछे की तरफ सीधा पिलर डिजाइन देखने को मिल सकता है। इस डिजाइन की वजह से तीसरी रो में बैठने वाले यात्रियों को बेहतर हेडरूम मिलने की उम्मीद है।

Renault-Nissan Rear Profile

कार के रियर में भी मॉडर्न और साफ-सुथरा डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें मजबूत स्किड प्लेट्स और ऊपर की तरफ लगी LED टेल लाइट्स मिल सकती हैं। पीछे का यह डिजाइन SUV को अलग और आकर्षक लुक दे सकता है।

 Renault-Nissan Engine & Specifications

Renault-Nissan की आने वाली 7-सीटर SUV में दमदार इंजन के साथ टर्बो पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। इन इंजन को बेहतर पावर और आरामदायक ड्राइविंग के हिसाब से तैयार किया जा सकता है।

1.3-लीटर Turbo Petrol Engine

इस SUV में 1.3-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो करीब 160–163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसमें FWD सिस्टम स्टैंडर्ड हो सकता है, जबकि टॉप वेरिएंट में 4WD सिस्टम दिया जा सकता है।

1.8-लीटर Strong Hybrid Engine

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में 1.8-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका संयुक्त आउटपुट करीब 160 PS और टॉर्क 172–212 Nm तक हो सकता है। इसके साथ डेडिकेटेड हाइब्रिड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।

Renault-Nissan Expected Price

Renault Nissan 7 seater

Renault- nissan  की अनुमानित कीमत ₹13.5 लाख से ₹25 लाख (एक्स शोरूम) के बीच हो सकती है। अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस SUV का उत्पादन भारत में चेन्नई स्थित Renault-Nissan मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किए जाने की उम्मीद है। इस कार को इंडिया 2027 में लॉन्च किया जय जा सकता है

Honda elevate facelift ko भरा mein 6 October  2026 को लॉन्च किया जय जा और ईश्वर कार की anoument किया जा सकता है और कार के feature सेफ्टी hai डीले भी बड़ा मिलता है जो देखा mein मॉडर्न लगता है और ya कार कांटेबल भी है।       click here

Source carlelo

1 thought on “upcoming 7 seater Renault-nissan SUV”

Leave a Comment