Hyundai Creta एक स्टाइलिश और दमदार SUV है, जो अपने शानदार डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के लिए पसंद की जाती है।इसके नए मॉडल में प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर सुरक्षा फीचर्स और पेट्रोल-डीजल इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है नीचे आर्टिकल में देखेंगे फीचर्स एंड लॉन्च डेट
Hyundai Creta Exterior & Design
Hyundai Creta के फ्रंट लुक की बात करें तो इसमें बड़ा डार्क क्रोम ग्रिल, क्वाड-बीम LED हेडलैंप, कनेक्टेड DRLs और हॉरिजन LED पोजिशनिंग लैंप दिए गए हैं। ये फीचर्स SUV के फ्रंट लुक को मॉडर्न और शानदार बनाते हैं।साइड प्रोफाइल में चौकोर व्हील आर्च के साथ मजबूत बॉडी लाइन और डायमंड-कट अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके टॉप वेरिएंट में 18-इंच तक के अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं।कार के पीछे पूरी चौड़ाई में कनेक्टेड LED टेल लैंप स्ट्रिप दी गई है। इसके साथ साफ और शार्प डिजाइन वाला टेलगेट SUV को प्रीमियम लुक देता है। वहीं, N Line वेरिएंट में स्पोर्टी रेड एक्सेंट, डुअल-टिप एग्जॉस्ट और ज्यादा अग्रेसिव स्पॉइलर दिया गया है, जिससे इसका लुक ज्यादा स्पोर्टी और दमदार नजर आता है।
Hyundai Creta Interior & Comfort
Hyundai Creta में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 10.25-इंच की इंटीग्रेटेड स्क्रीन मिलती हैं। बेहतर म्यूजिक अनुभव के लिए इसमें Bose का प्रीमियम 8-स्पीकर साउंड सिस्टम भी दिया गया है इसके अलावा वॉयस कमांड से चलने वाला स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ मिलता है आराम के लिए इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पीछे AC वेंट्स दिए गए हैं।आगे की सीटों में वेंटिलेशन के साथ 8-वे पावर ड्राइवर सीट दी गई है। पीछे की सीटें 60:40 अनुपात में बंट जाती हैं और इन्हें पीछे की ओर झुकाया जा सकता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स और रियर विंडो सन ब्लाइंड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Renault-Nissan की आने वाली 7-सीटर SUV में 7-सीटर के साथ 6-सीटर सीटिंग का विकल्प भी देखने को मिल सकता है। For more info click here
Hyundai Creta Safety Features
Hyundai Creta में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।इसके ऊंचे वेरिएंट में Hyundai SmartSense Level 2 ADAS भी दिया गया है। इसमें 21 तक सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जिनमें फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर भी दिए गए हैं।
Hyundai Creta Engine & Mileage
Up में 1,482 cc से 1,497 cc तक के तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया गया है।इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 1,497 cc का है और 113 bhp की पावर देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और IVT (CVT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।माइलेज की बात करें तो डीजल मैनुअल वेरिएंट में करीब 21.8 kmpl और डीजल ऑटोमैटिक में करीब 19.1 kmpl तक का माइलेज मिल सकता है। पेट्रोल मैनुअल में करीब 17.4 kmpl और पेट्रोल CVT ऑटोमैटिक में करीब 17.7 kmpl तक का माइलेज मिल सकता है। वहीं, टर्बो पेट्रोल DCT ऑटोमैटिक में करीब 18.2 kmpl तक का माइलेज मिलने की उम्मीद है।वास्तविक ड्राइविंग में माइलेज ट्रैफिक और ड्राइविंग के तरीके के अनुसार अलग हो सकता है। शहर के ट्रैफिक में पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज करीब 9 से 12 kmpl और हाईवे पर करीब 13 से 16 kmpl तक मिल सकता है। वहीं, डीजल वेरिएंट में शहर में करीब 12 से 15 kmpl और हाईवे पर करीब 18 से 20 kmpl तक का माइलेज मिल सकता है।
Hyundai Creta Release Date & Price
Hyundai Creta के नए मॉडल को भारत में मार्च 2027 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले 2027 की शुरुआत में इसका ग्लोबल डेब्यू या किसी बड़े ऑटो शो में इसे पेश किया जा सकता है।इसकी अनुमानित कीमत ₹11 लाख से ₹21.50 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल पाएगी।
1 thought on “Upcoming Hyundai Creta & Releasing in 2027”