Mukesh Ambani Jio IPO: Bharat ka sabse bada IPO laane ki taiyari, Jaanen puri detail

मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Platforms भारतीय शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलने और 23 अक्टूबर को बंद होने वाला है। इस IPO के जरिए कंपनी करीब ₹30,213 करोड़ जुटा सकती है। अगर यह इश्यू तय लक्ष्य के अनुसार सफल होता है, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है।
Jio IPO ki jaruri jankari
Jio Platforms के IPO को लेकर निवेशकों के बीच काफी चर्चा हो रही है। कंपनी ने इसके लिए ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। IPO में कुल 27 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी का मूल्यांकन ऊपरी प्राइस बैंड पर लगभग ₹10.3 लाख करोड़ हो सकता है।
Is IPO ki jaruri jankari neeche di gai hai.
| Company ka naam | Jio platform limited |
| Pramukh karobari | Mukesh ambani |
| Ipo khulne ki tarikh | 21 October 2026 |
| Ipo band hone ke tarikh | 23 October 2026 |
| Price band | ₹1,065.₹1,119 prati share |
| Ipo ka aakaar | ₹30,213 karod |
| Sambhavit mulyankan | 10,3 lakh karod |
| lot size | 12 share per lot |
| Sambhavit listing tarikh | 28 October 2026 |
Jio IPO bana sakta hai naya record?
भारत में इससे पहले सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड Hyundai Motor India के नाम था। अक्टूबर 2024 में कंपनी ने अपने IPO के जरिए लगभग ₹27,800 करोड़ जुटाए थे। अब Jio Platforms का प्रस्तावित ₹30,213 करोड़ का IPO इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है। हालांकि, यह रिकॉर्ड इश्यू के सफलतापूर्वक पूरा होने पर निर्भर करेगा।
Jio की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। कंपनी ने सस्ती इंटरनेट सेवाओं और मुफ्त वॉइस कॉलिंग के जरिए भारतीय टेलीकॉम बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद कंपनी ने मोबाइल नेटवर्क के साथ ब्रॉडबैंड और दूसरी डिजिटल सेवाओं का भी विस्तार किया।
IPO se milne wale paison ka kya hoga?
Jio Platforms इस IPO से मिलने वाली रकम का बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी लगभग ₹27,500 करोड़ का उपयोग अपनी एक प्रमुख सहायक कंपनी के कर्ज का भुगतान करने के लिए करेगी। इससे कंपनी के वित्तीय प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
कंपनी के लिए IPO भविष्य में अपने डिजिटल कारोबार को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इससे निवेशकों को भी कंपनी के कारोबार में हिस्सेदारी खरीदने का अवसर मिलेगा। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश के साथ जोखिम भी जुड़े होते हैं और IPO में निवेश करने से लाभ की गारंटी नहीं होती।
Nishkarsh
मुकेश अंबानी की Jio Platforms का आगामी IPO भारतीय शेयर बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण घटना हो सकता है। करीब ₹30,213 करोड़ के प्रस्तावित इश्यू के साथ कंपनी भारत के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड बना सकती है। अब निवेशकों की नजर IPO की सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया और शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग पर रहेगी।
Source business standard