JEE Main 2027 Registration Begins: Last Date, Exam Dates and How to Apply

JEE Main 2027 Registration and Exam Dates

JEE Main 2027 Session 1 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जनवरी 2027 में होने वाली परीक्षा से संबंधित जानकारी जारी की है। इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन, परीक्षा की तारीखें और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अंतिम तारीख और जरूरी निर्देशों को ध्यान से चेक करना चाहिए।

JEE Main 2027 Registration Begins: Apply by November 22, Check Exam Dates and Application Process

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2027 Session 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 22 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें लेट फीस के साथ आवेदन करने का अतिरिक्त मौका दिया जा सकता है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें, परीक्षा का समय, पेपर पैटर्न और आवेदन से जुड़े सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।

JEE Main भारत की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से उम्मीदवार इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग से जुड़े विभिन्न स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JEE Main 2027 Registration: Important Date

JEE Main 2027 Session 1 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं।

Event Date
Registration Start Date October 24,2026
Last Date to Apply Without Late Fee November 22,2026
Application With Late Fee November 23-26,2026
Last Date for Late Fee Payment November 26,2026
Application Correction Window November 27-29, 2026
Examination City Announcement December 30,2026
Admit Card Release January 13,2027
JEE Main Session 1 Examination January 20,21,22,23,24,and28,2027

 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर इन तारीखों की पुष्टि जरूर

JEE Main 2027 Exam Date and Timing

JEE Main 2027 Session 1 की परीक्षा जनवरी 2027 में अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की परीक्षा का समय उनके पेपर और निर्धारित शिफ्ट के अनुसार होगा।

Paper 1 यानी B.E./B.Tech परीक्षा का समय इस प्रकार है

Exam Shift Timing
First Shift 9:00 AM to 12:00 Noon
Second 3:00 PM to 6:00 PM

B.Arch और B.Planning के पेपर का समय आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित होगा। उम्मीदवारों को अपने पेपर के लिए जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

JEE Main की परीक्षा मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। हालांकि, B.Arch के ड्रॉइंग टेस्ट में उम्मीदवारों को A4 आकार की शीट पर ऑफलाइन ड्रॉइंग करनी होगी।

 

Paper Course Total Question
Paper 1 B.E/B.Tech 75
Paper 2A B.Arch 77
Paper 2B B.Planning 100

Paper 1 में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। Paper 2A में गणित, एप्टीट्यूड और ड्रॉइंग टेस्ट शामिल हैं। वहीं Paper 2B में गणित, एप्टीट्यूड और प्लानिंग से जुड़े प्रश्न होंगे।

Paper 1 और Paper 2 के गणित सेक्शन में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न शामिल होंगे। गलत उत्तर देने पर निर्धारित नियमों के अनुसार नेगेटिव मार्किंग भी होगी

JEE Main 2027 to Be Conducted in 13 Languages

NTA के अनुसार, JEE Main 2027 की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को परीक्षा देने में सुविधा मिलेगी।

The available language are

.English

.Hindi

.Assamese

.Bengali

.Gujarati

.Kannada

.Malayalam

.Marathi

.Odia

.Punjabi

.Tamil

.Telugu

.Urdu

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय उपलब्ध विकल्पों में से अपनी परीक्षा की भाषा सावधानीपूर्वक चुननी चाहिए।

How to Apply for JEE Main 2027 Session 1

JEE Main 2027 Session 1 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Visit the official website: https://jeemain.nta.nic.in/

Open the JEE Main 2027 Session 1 application link.

Select the new registration option and enter the required details.

Complete the registration process and save the application number and login credentials.

Log in and fill in the personal, academic, and examination-related details.

Upload the required photograph, signature, and other documents in the prescribed format.

Pay the application fee through the available online payment options.

Review the information entered in the form and submit the application.

Download and save the confirmation page for future re

ference.

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही भरनी चाहिए। NTA के निर्देशों के अनुसार, एक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन फॉर्म जमा करना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन के बाद क्या करें?

आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को अपना कन्फर्मेशन पेज और भुगतान की रसीद सुरक्षित रखनी चाहिए। इसके अलावा, परीक्षा शहर की जानकारी, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।

यदि आवेदन फॉर्म में सुधार की जरूरत हो, तो उम्मीदवार NTA की ओर से निर्धारित सुधार विंडो के दौरान उपलब्ध विकल्पों के अनुसार बदलाव कर सकते हैं।

Console 

Source National Testing Agency (NTA) 

JEE Main 2027 Session 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 23 से 26 नवंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का अवसर उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

जनवरी 2027 में होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

आधिकारिक वेबसाइट: https://jeemain.nta.nic.in/

1 thought on “JEE Main 2027 Registration Begins: Last Date, Exam Dates and How to Apply”

Leave a Comment