Honda Elevate Facelift एक स्टाइलिश SUV है जिसमें पुराने मॉडल की कम्पैरिजन में कई नए डिजाइन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव के साथ इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा प्रीमियम और बैटर बनाया जा सकता है।
इसमें नए टेक्नोलॉजी फीचर्स बेहतर कंफर्ट और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह SUV डेली शहर में ड्राइविंग के साथ-साथ लंबे सफर के लिए भी एक यूजफुल कार हो सकती है। इस आर्टिकल में हम Honda Elevate Facelift के डिजाइन फीचर्स इंजन माइलेज कीमत और लॉन्च डेट के बारे में जानेंगे।
Honda Elevate Facelift Comfort & Technology
Honda Elevate Facelift में Comfort और Technology के मामले में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें पहली बार कंपनी-फिटेड ventilated front seats मिलने की उम्मीद है जो गर्म मौसम में सीट को ठंडा रखने में मदद करेंगी। इसके अलावा SUV में 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है जिससे कार को पार्क करने में आसानी होगी।
इसके साथ ही Honda Elevate Facelift में अपडेटेड 10.25-इंच का touchscreen infotainment system मिलने की उम्मीद है। बड़े डिस्प्ले के साथ इसमें नए फीचर्स और बेहतर कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इन बदलावों के कारण कार का इंटीरियर पहले से ज्यादा आधुनिक और सुविधाजनक हो सकता है।
Honda Elevate Facelift Exterior Design
Honda Elevate Facelift के एक्सटीरियर में भी नए डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट में नया glossy hexagonal grille मिलने की उम्मीद है जिससे SUV का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ सकता है। Honda का लोगो ग्रिल से हटाकर बोनट पर दिया जा सकता है।
Skoda Slavia में 360 डिग्री एरिया ब्यू कैमरा और एयर कॉन्डिनिटनर को भी काफी बेहतर बनाया गया है
इसके अलावा इसमें segmented horizontal LED DRLs और पीछे connected LED tail-lamps मिलने की उम्मीद है। SUV के फ्रंट और रियर बंपर को भी अपडेट किया जा सकता है। इसके साथ नए डिजाइन के 17-इंच alloy wheels भी मिल सकते हैं, जो कार को बेहतर और स्पोर्टी लुक दे सकते हैं।
Honda Elevate Facelift Engine & Transmission
Honda Elevate Facelift के इंजन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल सकते हैं। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर naturally aspirated VTEC पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन करीब 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और ड्राइविंग पसंद के अनुसार मैनुअल या ऑटोमैटिक वेरिएंट चुन सकते हैं।
Honda Elevate Facelift Mileage
Elevate Facelift का माइलेज इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर निर्भर करेगा। मैनुअल मॉडल का माइलेज करीब 15.31 km/l बताया गया है, जबकि रोजाना की ड्राइविंग में यह लगभग 11 km/l तक का माइलेज दे सकता है।
वहीं, CVT ऑटोमैटिक मॉडल का माइलेज करीब 16.92 km/l तक बताया गया है। सामान्य ड्राइविंग कंडीशन में इससे लगभग 10.85 km/l का माइलेज मिल सकता है। इसमें 40-लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा सकता है। फुल टैंक में ड्राइविंग और ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार लगभग 600 से 680 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
Honda Elevate Facelift Launch Date & Price
Honda Elevate Facelift को भारत में 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। इसी दिन कंपनी इसकी कीमतों की आधिकारिक घोषणा कर सकती है और कार को औपचारिक रूप से पेश किया जा सकता है।
Elevate Facelift की प्री बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक Honda की अधिकृत डीलरशिप पर ₹21,000 के टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
कीमत की बात करें तो Honda Elevate Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹12 लाख से ₹18 लाख के बीच होने की उम्मीद है। अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार कीमत में बदलाव हो सकता है।
