Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition, जिसे Classic 650 Hypershift भी कहा जाता है, एक लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल है। इसे कंपनी के 125 साल पूरे होने के खास मौके पर लॉन्च किया गया है। यह बाइक अपने खास डिजाइन और शानदार लुक के कारण दूसरी Classic 650 से अलग पहचान बनाती है।
Royal Enfield classic 650 125th Anniversary Edition Ride & Handling
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition में कंपनी ने पहले जैसा ही मैकेनिकल सेटअप रखा है। यह बाइक आरामदायक राइडिंग और बेहतर लो-एंड टॉर्क के लिए जानी जाती है, जिससे शहर में चलाने और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अच्छी राइडिंग का अनुभव मिलता है।
सस्पेंशन और चेसिस: इस बाइक में आगे की तरफ Showa टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी राइड को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं।
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary design & premium colour
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition की सबसे खास खूबी इसका Hypershift कलर-चेंजिंग पेंटवर्क है। बाइक की बॉडी पर पड़ने वाली रोशनी और देखने के एंगल के अनुसार इसका रंग गहरे लाल, हरे और चमकदार सुनहरे रंगों में बदलता हुआ दिखाई देता है। यह खास पेंटवर्क बाइक को आकर्षक और अलग लुक देता है।
इस बाइक के खास पेंटवर्क के नीचे प्रीमियम ब्रास बेस कोट दिया गया है। यह Royal Enfield की 1901 में बनी शुरुआती मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किए गए पीतल के हिस्सों से प्रेरित है। इस तरह कंपनी ने अपने 125 साल के इतिहास और पुरानी विरासत को इस खास एडिशन के डिजाइन में शामिल किया है।
Yamaha XSR900 में हल्का CF डाई-कास्ट एल्युमिनियम और डेल्टाबॉक्स स्टाइल फ्रेम दिया गया है, जो बाइक को मजबूत बनाने के साथ-साथ बेहतर हैंडलिंग में भी मदद करता है। इसके फ्रंट में 41 mm का KYB इनवर्टेड फोर्क सस्पेंशन दिया गया है, जिसे प्रीलोड, कंप्रेशन और रिबाउंड के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, रियर में लिंक-टाइप सिंगल शॉक सस्पेंशन मिलता है, जिसमें प्रीलोड और रिबाउंड डैम्पिंग को एडजस्ट करने की सुविधा दी गई है। Click here
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary seat height & ground clearance
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition में 800 mm की सीट हाइट दी गई है, जिससे राइडर को बैठने के लिए आरामदायक पोजिशन मिलती है। वहीं, बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 154 mm है। इसका कर्ब वेट 243 किलोग्राम है, जिसमें 90% फ्यूल और ऑयल शामिल हैं।
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition fuel tank capacity & mileage
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition में 14.7 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है। इसकी टैंक क्षमता स्टैंडर्ड Classic 650 के समान है। बड़े फ्यूल टैंक की मदद से राइडर बार-बार पेट्रोल भरवाए बिना लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition का कुल माइलेज लगभग 31 किमी/लीटर बताया गया है। वहीं, हाईवे पर इसका माइलेज लगभग 21.45 किमी/लीटर है। हालांकि, वास्तविक माइलेज राइडिंग स्टाइल, सड़क की स्थिति और बाइक की स्पीड के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary engine & specification
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition में 647.95cc का एयर और ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। इसमें 270-डिग्री फायरिंग ऑर्डर मिलता है, जो बाइक को बेहतर परफॉर्मेंस और खास इंजन साउंड देने में मदद करता है। इसके इंजन में SOHC (सिंगल ओवरहेड कैम) तकनीक और हर सिलेंडर में 4 वाल्व दिए गए हैं। यह इंजन 7,250 rpm पर 47 PS की अधिकतम पावर और 5,650 rpm पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Specification. Details
| Engine | 647,95cc,Air and oil cooled parallel twin |
| Crankshaft | 270-degree firing order |
| valvetrain | SOHC,4 valves per cylinder |
| Bore × stroke | 78 mm × 67.8 mm |
| compresson Ratio | 9.5:1 |
| fuel supply | Electronic fuel injection |
| maximum power | 47 ps 46.4 hp @ 7,250 rpm |
| maximum torque | 52.3 nm @ 5,650 rpm |
| transmission | 6-speed Gearbox |
| clutch | wet,multi-plate clutch |
| Engine finish | Blacked-Out Engine casing |
| Exhaust | Twin peashooter mufflers |
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Price, Booking & Delivery
Source bikewale
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition को भारत में ₹4,25,589 (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह एक लिमिटेड एडिशन बाइक है, जिसकी भारत में केवल 125 यूनिट्स उपलब्ध होंगी। दुनिया के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी इसकी 125-125 यूनिट्स सीमित संख्या में पेश की गई हैं।
बुकिंग और रजिस्ट्रेशन: इस बाइक के लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक ग्राहक 28 अक्टूबर 2026 तक Royal Enfield की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Royal Enfield Classic 650 125th Anniversary Edition की डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
