Volvo EX90 electric एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें आकर्षक डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस कार में 6 लोगों के बैठने की सुविधा, 625 किलोमीटर तक की रेंज और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Volvo EX90 Design & Comfortable Seating
इस कार में हाई-डेफिनिशन पिक्सल हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनमें थॉर हैमर डिजाइन वाली DRL लाइट्स मिलती हैं। इसके अलावा, कार में खास लाइटिंग सीक्वेंस, बिना ग्रिल वाला फ्रंट डिजाइन, शानदार बॉडी लाइन्स और बड़े एयरो व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे आकर्षक लुक देते हैं।
सीटिंग कम्फर्ट की बात करें तो इस कार में 6 लोगों के बैठने की सुविधा दी गई है, जिसमें 2+2+2 सीटिंग लेआउट मिलता है। दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। वहीं, आगे की सीटों में पावर एडजस्टमेंट, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सीटों पर प्रीमियम नैप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो सफर को ज्यादा आरामदायक और लग्जरी बनाती है।
Volvo EX90 Safety Features & Control System
में आसपास की स्थिति पर 360 डिग्री नजर रखने के लिए कैमरे, रडार सेंसर और छत पर LiDAR सेंसर दिया गया है। इसमें ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है, जो ड्राइवर की आंखों और सिर की गतिविधियों पर नजर रखता है। अगर ड्राइवर को नींद आती है, उसका ध्यान भटकता है या वह फोन का इस्तेमाल करता है, तो यह सिस्टम अलर्ट दे सकता है। ड्राइवर के प्रतिक्रिया न देने पर कार को धीरे-धीरे सुरक्षित तरीके से रोकने में भी मदद कर सकता है।
इसके अलावा, कार में कनेक्टेड सेफ्टी अलर्ट फीचर दिया गया है, जो सड़क पर बड़े जानवरों, पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों, सड़क पर चल रहे काम और आगे हुए हादसों की जानकारी पहले से दे सकता है। ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) फीचर सामने किसी वाहन, पैदल यात्री या साइकिल चालक से टक्कर होने का खतरा होने पर अपने आप ब्रेक लगा सकता है।
कार में लेन कीपिंग एड (LKA) और इमरजेंसी लेन कीपिंग (ELK) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो कार को अनजाने में लेन से बाहर जाने से रोकने में मदद करते हैं। वहीं, पायलट असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल फीचर्स सुरक्षित दूरी बनाए रखने और कार को लेन के बीच में चलाने में मदद करते हैं।
Mahindra XUV 3XO CNG में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Read more
Volvo EX90 Battery, Charging & Range
Volvo EX90 में 111 kWh की बैटरी दी गई है, जिसमें से 107 kWh क्षमता ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और यह 400-वोल्ट इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर काम करती है। आने वाले मॉडल अपडेट में 800-वोल्ट सिस्टम मिलने की संभावना है।
इस कार में 250 kW या उससे अधिक क्षमता वाली DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में लगभग 30 मिनट लग सकते हैं। वहीं, इसकी रेंज WLTP टेस्टिंग के अनुसार एक बार फुल चार्ज करने पर 625 किलोमीटर तक हो सकती है। सामान्य ड्राइविंग में इसकी रेंज लगभग 470 से 550 किलोमीटर तक रहने की उम्मीद है। हालांकि, वास्तविक रेंज मोटर के विकल्प, ड्राइविंग स्टाइल और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगी।
हाईवे पर 130 किमी/घंटा की रफ्तार से लगातार ड्राइविंग करने पर इसकी रेंज लगभग 395 से 485 किलोमीटर तक हो सकती है।
Volvo EX90 Launch Date & Price
Volvo EX90 electric को भारत में 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसी दौरान कंपनी Volvo ES90 इलेक्ट्रिक सेडान को भी पेश कर सकती है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹1 करोड़ से ₹1.50 करोड़ के बीच हो सकती है।
यह इलेक्ट्रिक SUV Volvo के खास SPA2 इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसमें 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया गया है। यह प्लेटफॉर्म बेहतर चार्जिंग क्षमता और शानदार इलेक्ट्रिक ड्राइविंग अ
